RK Singh

  • पूर्व मंत्री आर. के. सिंह भाजपा से निलंबित

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह सहित तीन नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। यह कदम पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के आधार पर उठाया गया। कटिहार की मेयर ऊषा अग्रवाल और एमएलसी अशोक अग्रवाल पर भी इसी प्रकार की कार्रवाई की गई है। बिहार चुनाव के बाद बागी नेताओं पर भाजपा का यह पहला बड़ा कदम है। भाजपा ने आधिकारिक आदेश में कहा, “आपकी गतिविधियां पार्टी के विरोध में हैं। यह अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है और इससे...

  • बिहार में भाजपा की बड़ी कार्रवाई, आरके सिंह समेत तीन नेताओं को पार्टी से निकाला

    बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह समेत तीन नेताओं को पार्टी से निकाला है। यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए की गई।  भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह पर एक्शन लेते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित किया है। कटिहार की मेयर ऊषा अग्रवाल और एमएलसी अशोक अग्रवाल के खिलाफ भी पार्टी ने कार्रवाई की है। भाजपा ने आधिकारिक आदेश में कहा है आपकी गतिविधियां पार्टी के विरोध में हैं। ये अनुशासन के दायरे में आता है। पार्टी ने इसे गंभीरता से...

  • आरके सिंह की लालसा और अवसरवाद

    पूर्व केंद्रीय गृह सचिव और नरेंद्र मोदी की दोनों सरकारों में मंत्री रहे आरके सिंह अब असली रंग दिखा रहे हैं। दिखा रहे हैं कि लगभग 75 साल की उम्र के बाद भी, जिसमें से 50 साल सत्ता में गुजरे हैं, उनकी लालसा खत्म नहीं हुई है। गौरतलब है कि वे 1975 बैच के आईएएस हैं और 2024 में लोकसभा चुनाव हारे तब सत्ता से बाहर हुए। वे यह भी दिखा रहे हैं कि कितने अवसरवादी हैं और यह भी कि कितने जातिवादी हैं। उनके नए कारनामे पर आएं उससे पहले बता दें कि पिछले दिनों उन्होंने एक वीडियो जारी...

  • आरके सिंह को भाजपा ने कोई जगह नहीं दी

    पूर्व केंद्रीय गृह सचिव और नरेंद्र मोदी की सरकार में दो बार मंत्री रहे आरके सिंह बागी तेवर दिखा कर भाजपा को झुका लेने की सोच रहे हैं लेकिन भाजपा ने उनको कोई जगह नहीं दी है। उनके बगावती तेवर के बाद भाजपा ने बिहार के लिए चुनाव अभियान समिति का गठन किया, जिसमें 40 से ज्यादा लोग शामिल किए गए। लेकिन भाजपा ने उसमें आरके सिंह को जगह नहीं दी। इसके बाद भाजपा ने घोषणापत्र तैयार करने वाली समिति बनाई लेकिन उसमें भी आरके सिंह को जगह नहीं मिली। हालांकि इस बीच यह अलग चर्चा का विषय है कि...

  • आरके सिंह ने छेड़ा क्षत्रिय राग

    बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह (आरके सिंह) ने क्षत्रिय समाज से एकजुट होने का आह्वान करते हुए राज्य का सियासी पारा चढ़ा दिया है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर क्षत्रिय कल्याण संगठन के नए कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर क्षत्रिय समाज अब भी बंटा रहा, तो आने वाले सालों में उसकी राजनीतिक हैसियत खत्म हो जाएगी।  उन्होंने कहा हमारा समाज कई टुकड़ों में बंटा हुआ है, इसलिए किसी भी राजनीतिक दल में हमारी कीमत नहीं है। यदि हम एकजुट हों, तो कोई पार्टी हमारी अनदेखी नहीं कर सकेगी। राज कुमार सिंह...