मोदी की रूस- यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील, कहा अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुकसान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने की पुरजोर अपील करते हुए कहा है कि अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किर्गिस्तान की यात्रा पर गये श्री मोदी ने राजधानी बिश्केक में सोमवार को 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एस सी ओ) शिखर सम्मेलन से इतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। श्री मोदी ने बैठक में अपने प्रारंभिक वक्तव्य में श्री पुतिन के भारत दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि इस सफल यात्रा के दौरान लिए गये निर्णयों को अमल में लाने के लिए दोनों देशों...