सैयामी खेर ने सिनेमा में पूरे किए 10 साल
बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामी खेर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिये हैं। वर्ष 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्ज़्या' से हर्षवर्धन कपूर के साथ अभिनय की शुरुआत करने वाली सैयामी ने इस खास मौके पर अपने अब तक के सफर, संघर्ष, सीख और अनुभवों को याद किया। सैयामी ने सोशल मीडिया पर अपने सफर से जुड़े अनुभव साझा करते हुए बताया कि नासिक की एक शांत और शर्मीली लड़की से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने तक का सफर उनके लिये बेहद खास रहा है। उन्होंने कहा कि इन 10 वर्षों में उनकी फिल्मों...