मोदी सरकार के 12 साल पर संजय राउत का हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तुलना पीएम मोदी से किए जाने का विरोध करते हुए कहा कि नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे और उनके योगदान की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि पंडित नेहरू के कार्यकाल से किसी की तुलना नहीं की जा सकती। वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, उन्होंने देश के लिए बहुत त्याग...