उत्तर भारत में बारिश और पहाडों पर बर्फबारी
नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली बर्फ गिरी है। उत्तराखंड के गंगोत्री से लेकर केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पर भारी बर्फबारी हुई है। केदारनाथ धाम का मंदिर बर्फ से ढक गया है। जम्मू कश्मीर में भी कई जिलों में लगातार बर्फ गिर रही है। इस बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को पूरे दिन बारिश होती रही। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदला है और राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में गुरुवार देर रात से बारिश हो रही है।...