राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पहाड़ों में बर्फबारी, अटल टनल बंद

नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्से में पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी हो रही है तो उत्तर और पश्चिम के कई राज्यों में बारिश हो रही है, ओले गिर रहे हैं और बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ में शनिवार को भारी बर्फबारी के बाद पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया। रोहतांग दर्रे के पास भारी हिमपात की वजह से अटल टनल बंद कर दी गई है। उधर, लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी शनिवार को तेज तूफान के साथ हल्की बारिश हुई।

राजस्थान में शुक्रवार को रेगिस्तानी जिले जैसलमेर व बीकानेर में जम कर ओले गिरे। कई जगह आंधी से पेड़ गिरने की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में भारी बारिश हुई है, जिससे कोसीकला अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा पांच हजार क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया। इससे पहले राज्य में अलग अलग जगह बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली, पंजाब सहित 11 राज्यों में शनिवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी था। कई राज्यों में बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में पांच और छह अप्रैल को बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी बारिश होगी। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में पांच और छह अप्रैल को बारिश का अनुमान जताया गया है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 9 =