पहाड़ों पर बर्फबारी और हिमस्खलन
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो तीन दिन तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है और हिमस्थलन का खतरा बढ़ रहा है। सोमवार की दोपहर को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर इलाके में हिमस्खलन हुआ। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम स्तर का हिमस्खलन होने की संभावना जताई है। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे किन्नौर के रिब्बा गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र...