राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पहाड़ों पर बर्फबारी और हिमस्खलन

Cold Wave Alert Snowfall

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो तीन दिन तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है और हिमस्थलन का खतरा बढ़ रहा है। सोमवार की दोपहर को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर इलाके में हिमस्खलन हुआ। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम स्तर का हिमस्खलन होने की संभावना जताई है।

सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे किन्नौर के रिब्बा गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र में, किन्नौर कैलाश पर्वत के नीचे हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन नाले में गिरने के कारण जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। हिमस्खलन के बाद पूरे इलाके में बर्फ का गुब्बार उठ गया और तेज बर्फीली हवाओं का असर महसूस किया गया।

इस तरह पूरे उत्तर भारत का मौसम फिर बदल गया है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में रविवार शाम से देर रात तक बर्फबारी और बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से तीन फरवरी तक हिमालयी राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी। मैदान राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है।

सोमवार की सुबह में उत्तर प्रदेश और पंजाब व हरियाणा के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और आंध्र प्रदेश के समुद्र किनारे बसे जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच यह भी खबर है कि पांच से सात फरवरी के दौरान तीसरा तीसरा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी राज्यों में फिर से मौसम बदलेगा।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =