दक्षिण के मुख्यमंत्रियों की दोस्ती
उत्तर भारत में आमतौर पर यह देखने को नहीं मिलता है कि मुख्यमंत्रियों के बीच आपस में बहुत सद्भाव और दोस्ती हो। अगर मुख्यमंत्री एक ही पार्टी के हैं तो अलग बात है लेकिन अगर मुख्यमंत्री अलग अलग पार्टी के हैं तो उनको बीच कोई दोस्ती नहीं दिखती है। कम से कम सार्वजनिक जगहों पर या सार्वजनिक कार्यक्रमों में तो वे एक दूसरे की तारीफ नहीं ही करते हैं। परंतु दक्षिण भारत में इसका उलटा होता है। वहां एक दूसरे की विरोधी पार्टी के मुख्यमंत्रियों में भी पूरा सद्भाव दिखाई देता है। वे सार्वजनिक जगहों पर भी एक दूसरे की...