सुनीता केजरीवाल से मिलीं ममता
नई दिल्ली। दिल्ली के दौरे पर पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। उनसे मिलने ममता मुख्यमंत्री आवास पहुंची, जहां सुनीता केजरीवाल ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया। पहली बार ममता बनर्जी सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंची थीं। इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने भी दिल्ली में सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की थी। बहरहाल, ममता बनर्जी ने सीएम आवास पर केजरीवाल की माता, पिता से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान आम आदमी पार्टी...