Sunita Kejriwal

  • सुनीता केजरीवाल सीएम बनने की इच्छुक नहीं : सौरभ भारद्वाज

    नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा देने की बात कही थी। इसके बाद अब नए सीएम के नाम पर मंथन शुरू हो चुका है। थोड़ी देर में नए सीएम के नाम का खुलासा हो जाएगा। नए मुख्यमंत्री के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं, इसमें सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) का नाम भी शामिल बताया गया। कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने कहा है...

  • केजरीवाल की जमानत पर पत्नी सुनीता ने ‘आप’ को दी बधाई

    नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने खुशी जाहिर की है। एक्स पर पति के मजबूत इरादों की प्रशंसा की। उन्होंने  लिखा आम आदमी पार्टी (AAP) को बहुत-बहुत बधाई। मजबूत बने रहने के लिए हम आपकी प्रशंसा करते हैं। इसके साथ ही हम आगामी दिनों में अन्य नेताओं के रिहाई की भी कामना करते हैं। आप नेता राघव चड्डा, आतिशी, मनीष सिसोदिया समेत तमाम नेताओं ने भी केजरीवाल की रिहाई पर खुशी जाहिर की और एक सुर में इसे ‘सत्य...

  • सुनीता केजरीवाल क्या घर बैठेगी?

    यह लाख टके का सवाल है कि क्या अब आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पीछे हटेंगी? संक्रमण काल में यानी अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों के जेल में रहने के दौरान उन्होंने पार्टी के नंबर एक नेता की भूमिका निभाई थी। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी उनकी इस भूमिका को स्वीकार किया था। लेकिन अब सिसोदिया की जेल से रिहाई के बाद हालात बदल गए हैं। तभी यह सवाल उठ रहा है कि क्या अब सुनीता केजरीवाल फिर परदे के पीछे चली जाएंगी या सक्रिय राजनीतिक भूमिका निभाती रहेंगी? गौरतलब है कि...

  • सुनीता केजरीवाल का केंद्र पर आरोप

    नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) भी पहुंची। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अभी तक आप सभी लोग समझ गए होंगे कि उन्हें एक गहरी साजिश के तहत गिरफ्तार कर जेल में डाला गया है। सीएम केजरीवाल को 22 साल से शुगर है, वह इंसुलिन लेते हैं, जेल में उन्हें इन्सुलिन नहीं दिया जाता था।    राजनीतिक षडयंत्र के तहत बीमारी नजरअंदाज...

  • सुनीता केजरीवाल से मिलीं ममता

    नई दिल्ली। दिल्ली के दौरे पर पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। उनसे मिलने ममता मुख्यमंत्री आवास पहुंची, जहां सुनीता केजरीवाल ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया। पहली बार ममता बनर्जी सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंची थीं। इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने भी दिल्ली में सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की थी। बहरहाल, ममता बनर्जी ने सीएम आवास पर केजरीवाल की माता, पिता से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान आम आदमी पार्टी...

  • सुनीता केजरीवाल ने शुरू किया हरियाणा का अभियान

    चंडीगढ़। कांग्रेस से तालमेल खत्म करके हरियाणा की सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपना चुनाव अभियान भी शुरू कर दिया है। शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ हरियाणा में चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी की ओर से पांच गारंटी का ऐलान किया। उन्होंने केजरीवाल को हरियाणा का बेटा बताते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली और पंजाब का विकास कर दिया है और अब हरियाणा का करेंगे। सुनीता केजरीवाल ने पंचकूला के...

  • विधानसभा में पति पत्नी की जोड़ी

    एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवारवाद पर हमला है और दूसरी ओर विधायिका में एक परिवार के कई सदस्यों की संख्या बढ़ते जाने की हकीकत है। कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों में तो ऐसा है ही, प्रधानमंत्री की अपनी पार्टी भी इससे बची हुई नहीं है। अब एक नई तरह की जोड़ियां बन रही हैं और आने वाले दिनों में इस तरह की कई जोड़ियां देखने को मिल सकती हैं। अब विधानसभाओं में पति-पत्नी की जोड़ी बन रही है। दो राज्यों में ऐसी जोड़ी बन चुकी है और देश में जिस तरह की राजनीति हो रही है उससे लगता...

  • परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ा रहे हैं नेता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना का पता नहीं कितना लाभ हुआ है लेकिन अब राजनीति में नेता अपने परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाने लगे है। पहले बड़े नेता अपने घर के पुरुषों को को दूसरे के घरों की महिलाओं को आगे बढ़ाते थे लेकिन अब अपने परिवार पर ही ज्यादा फोकस हो गया है। हाल के दिनों में कई राजनीतिक परिवारों की महिलाएं सक्रिय राजनीति में आई हैं। उन्होंने चुनाव लड़ा है। झारखंड में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल मिसाल हैं, जिन्हें अपने पति के...

  • केजरीवाल से मुलाकात करने राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची सुनीता केजरीवाल

    नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सीबीआई ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में पेश किया गया। इस बीच, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) भी राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची। इससे पहले, केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उनसे पूछताछ हुई। वहीं, अब उन पर सीबीआई ने शिकंजा कसा है। बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी बुधवार सुबह उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट लेकर पहुंची, जहां न्यायाधीश अमिताभ रावत (Amitabh Rawat) की अदालत में...

  • सुनीता केजरीवाल को वीडियो हटाने का आदेश

    नई दिल्ली। अदालत में हुई सुनवाई का वीडियो सोशल मीडिया में डालने से नाराज हाई कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को वीडियो हटाने का आदेश दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने शनिवार को सुनीता केजरीवाल को यह आदेश दिया और साथ ही सोशल मीडिया कंपनियों एक्स, मेटा और यूट्यूब सहित पांच को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। अगली सुनवाई नौ जुलाई को होगी। यह वीडियो शराब नीति केस में केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद का है, जब उन्होंने कोर्ट के सामने खुद अपना पक्ष रखा था। इसकी सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सोशल...

  • आप ने खत्म किया कांग्रेस से गठबंधन

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म करने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस के साथ उसने कोई स्थायी शादी नहीं की थी। आप की ओर से कहा गया है कि गठबंधन समाप्त हो गया है और दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी। गौरतलब है कि दिल्ली में दोनों पार्टियों ने साथ मिल कर चुनाव लड़ा था। आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर लड़ी थी। दिल्ली के अलावा गुजरात और हरियाणा में भी दोनों पार्टियां साथ लड़ी थीं। बहरहाल, चुनाव...

  • आप में तीन ‘एस’ की चर्चा

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर जेल चले गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वे 21 दिन के लिए जेल से बाहर आए थे और चुनाव प्रचार करने के बाद उनको फिर सरेंडर करना पड़ा है। इस बार जेल जाने से पहले उन्होंने अपनी पार्टी के तमाम बड़े नेताओं के साथ एक बैठक की। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के सारे सदस्य उसमें शामिल हुए। फिर उन्होंने विधायकों के साथ भी बैठक की। बताया जा रहा है कि दोनों बैठकों में पार्टी के संचालन और अगले साल जनवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा...

  • महिलाओं के एक हजार रुपये रोकना चाहती है भाजपा: सुनीता केजरीवाल

    नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने रविवार को दक्षिणी दिल्ली में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता से 'जेल का जवाब वोट से' देने की अपील की। सुनीता केजरीवाल का रोड शो उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की हर महिला को हर महीने एक हजार रुपये देने का ऐलान किया था, इसलिए उन्हें जेल में डाल दिया गया, ताकि महिलाओं को एक हजार रुपये महीना न मिल सके। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग चाहे कुछ भी कर लें, सीएम केजरीवाल अपनी माताओं-बहनों...

  • सुनीता केजरीवाल क्या चुनाव लड़ेंगी

    इसमें कोई संदेह नहीं है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल एक न एक दिन चुनाव लड़ेंगी। लेकिन यह बहत हैरान करने वाली बात है कि सुनीता केजरीवाल को इस बार ही लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि वे नई दिल्ली सीट से पार्टी की प्रत्याशी हो सकती हैं। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली से सोमनाथ भारती को प्रत्याशी बनाया है, जो मालवीय नगर के विधायक हैं। उन्होंने नामांकन कर दिया और उसके बाद तमाम सरकारी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वे दिल्ली...

  • सुनीता ने तिहाड़ जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

    नई दिल्ली। सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सोमवार को तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मुलाकात की। यह जानकारी जेल के एक अधिकारी ने दी। सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता आतिशी दोपहर करीब 12.40 बजे तिहाड़ पहुंचीं। सीएम केजरीवाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आतिशी ने कहा कि मुलाकात के दौरान सीएम ने सबसे पहले दिल्ली के लोगों का हालचाल पूछा। Sunita Kejriwal उन्होंने पूछा कि अस्पतालों में दवाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध हैं या नहीं। उन्हें दिल्ली के...

  • कल्पना और सुनीता का उदय

    भारत की राजनीति में दो महिला नेताओं का उदय हुआ है। उनकी राजनीति पर नजर रखने की जरुरत है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेज कर उनकी पत्नी सुनीता कजरीवाल को मौका दिया तो झारखंड में हेमंत सोरेन को जेल भेज कर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को मौका दिया। ये दोनों महिलाएं सक्रिय राजनीति में आ गई हैं और दोनों राज्यों में इसका असर महसूस किया जाने लगा है। दिल्ली में सुनीता केजरीवाल को आम आदमी पार्टी ने प्रचार की कमान सौंप दी है। उन्होंने दिल्ली में रोड शो किया है और जिस तरह का...

  • दिल्ली में प्रचार में उतरीं सुनीता केजरीवाल

    नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने स्टार प्रचारक के रूप में राजधानी दिल्ली में पार्टी का प्रचार शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद से ही पार्टी सुनीता केजरीवाल को चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट कर रही है। शनिवार को उन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार शुरू किया। उन्होंने पूर्वी दिल्ली से पार्टी उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में कोंडली इलाके में रोड शो किया। अपने पहले रोड शो में सुनीता केजरीवाल ने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा- आपका सीएम शेर है, उसे कोई तोड़ नहीं सकता, झुका नहीं...

  • रांची रैली में होंगी सुनीता केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को पार्टी और दिल्ली की कमान सौंपे जाने की दिशा काम तेजी से चल रही है। इसी योजना के तहत सुनीता केजरीवाल रांची जाने वाली हैं। वे रविवार को रांची में होने वाली उलगुलान न्याय रैली में शामिल होंगी। एक महीने के भीतर विपक्षी गठबंधन की यह दूसरी रैली है, जिसमें वे शामिल होंगी। इससे पहले 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली में उन्होंने हिस्सा लिया था और भाषण दिया था। उससे पहले झारखंड की जेल में बंद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली पहुंची थीं...

  • क्या विपक्ष केजरीवाल की गारंटियां मानेगा

    कांग्रेस पार्टी देश भर में गारंटी दे रही है। राहुल गांधी की ओर से गारंटियों का ऐलान किया जा रहा है। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छह गारंटियों का ऐलान कर दिया। इनमें से कुछ गारंटियां उनसे अलग हैं, जो कांग्रेस दे रही है। सवाल है कि क्या कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियां इन गारंटियों से सहमत होंगी? यह सवाल इसलिए है क्योंकि एक तो अरविंद केजरीवाल की पार्टी दिल्ली और पंजाब केंद्रित पार्टी है। वह पूरे देश का चुनाव नहीं लड़ रही है। वह लोकसभा की जितनी सीट लड़...

  • ‘इंडिया’ की सचमुच ‘महारैली’!

    नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ की पार्टियों ने रविवार को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के ऊपर जबरदस्त साझा हमला किया। विपक्ष के नेताओं ने लोकतंत्र का गला घोंटने, विपक्षी पार्टियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोपियों को भाजपा में शामिल करके उनको बेदाग बनाने का मुद्दा उठा कर सरकार और भाजपा पर हमला किया। कांग्रेस नेताओं ने पार्टी का बैंक खाता सीज करने का मुद्दा उठाया तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने उनका संदेश पढ़ कर सुनाया। INDIA Bloc Mega Rally In Delhi...

और लोड करें