सीरिया की राजधानी के एक कैफ़े में विस्फोटक उपकरण में धमाका, नौ लोगों की मौत
सीरिया की राजधानी दमिश्क के एक कैफ़े में बृहस्पतिवार को एक विस्फोटक उपकरण में धमाका हुआ, जिससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। सीरिया के सरकारी 'अल-इखबारिया' नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने बताया कि मुख्य अदालत परिसर के पास हुए इस विस्फोट में 20 लोग घायल भी हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि फिलहाल किसी भी समूह ने तुरंत इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा बल तुरंत कैफ़े पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी। वे इस हमले की जांच कर रहे हैं। Also Read...