अन्नामलाई मौका चूक गए
पूर्व आईपीएस अधिकारी और तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई नए सिरे से अपनी राजनीति को संवारने की कोशिश कर रहे हैं। वे दिल्ली में हैं और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिल कर पार्टी से विदाई चाहते हैं। गौरतलब है कि उनको इस बार विधानसभा की टिकट नहीं मिली थी। वे कोयम्बटूर उत्तर की सीट लड़ना चाहते थे लेकिन अन्ना डीएमके ने सीट नहीं छोड़ी। इससे पहले अन्नमलाई दो बार चुनाव हार चुके हैं। वे 2021 का विधानसभा और 2024 का लोकसभा चुनाव लड़े थे लेकिन जीत नहीं पाए थे। अब वे तमिल उप राष्ट्रीयता का मुद्दा लेकर...