टीडीपी के सांसद दिल्ली में जमेंगे
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू नए नए प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पहली बार पेपरलेस कैबिनेट की बैठक की थी। सारे मंत्रियों को टैब के साथ कैबिनेट की बैठक में शामिल होने का काम उन्होंने ही शुरू किया था। अब नायडू ने अपने सांसदों के लिए एक नया नियम बनाया है। जानकार सूत्रों के मुताबिक नायडू ने तय किया है कि उनके सांसद हफ्ते में कम से कम तीन दिन तक निश्चित रूप से राजधानी दिल्ली में रहेंगे। उनके लिए अनिवार्य किया गया है कि संसद सत्र चले या नहीं चले उनको तीन दिन तक दिल्ली...