तेजस्वी का एक साथ 30 हजार देने का वादा
पटना। बिहार में विपक्षी महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के घोषित दावेदार तेजस्वी यादव ने चुनाव जीतने पर महिलाओं के खाते में एकमुश्त 30 हजार रुपए देने का वादा किया है। उन्होंने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो माई बहिन मान योजना के तहत एक साल की पूरी राशि 30 हजार रुपए एक साथ महिलाओं के खाते में भेजेंगे। गौरतलब है कि माई बहिन मान योजना के तहत राजद ने हर महीने ढाई हजार रुपए देने का वादा किया है। इसे लेकर तेजस्वी ने कहा, 'सरकार बनने के बाद 14 जनवरी...