नीति बनाम नीयत
भारत सरकार ने अपने आतंकवाद विरोधी रणनीति पत्र में ध्यान दिलाया है कि कुछ देशों ने आतंकवाद का इस्तेमाल राजकीय नीति के बतौर किया। इसके बावजूद भारत की राय है कि आतंकवाद किसी विशेष मजहब, नस्ल, राष्ट्रीयता, या सभ्यता से संबंधित नहीं है। काबिले-ए-तारीफ है कि भारत सरकार ने आतंकवाद विरोधी नीति एवं रणनीति की स्पष्ट व्याख्या पेश की है। इसमें शामिल कई पहलू महत्त्वपूर्ण हैं, जिन पर अक्षरशः एवं शब्दों की भावना के मुताबिक अमल किया जाए, तो भारत आतंकवाद को परास्त करने की बेहतर स्थिति में होगा। केंद्र ने आतंकवाद के प्रति शून्य सहनशीलता की अपनी नीति को...