व्यापार समझौते का 99 फीसदी काम पूरा
नई दिल्ली। अमेरिका के साथ होने वाले व्यापार समझौते का 99 फीसदी काम पूरा हो गया है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यापार समझौते पर निर्णायक बातचीत के लिए अमेरिकी व्यापार टीम के कई सदस्य भारत पहुंच गए हैं। दो से चार जून के बीच दोनों देशों के व्यापार प्रतिनिधि वार्ता करेंगे और अंतरिम समझौते को फाइनल किया जाएगा। कुछ दिन पहले भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी यह संकेत दिया था। बहरहाल, पीयूष गोयल ने सोमवार को बताया कि इस समझौते का करीब 99 फीसदी काम पूरा...