udit raj

  • दिल्ली में कांग्रेस कैसे चुनाव लड़ेगी?

    लोकसभा चुनाव के बीच भी कांग्रेस का झगड़ा सुलझ नहीं रहा है। दिल्ली और उससे सटे हरियाणा से लेकर पंजाब और महाराष्ट्र तक पार्टी के आंतरिक झगड़े का असर चुनाव पर पड़ रहा है। चुनाव के बीच दिलली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आम आदमी पार्टी से तालमेल पर सवाल उठाया है लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनके पार्टी छोड़ने का कारण वह नहीं है। उन्होंने इस तालमेल को स्वीकार कर लिया था। लेकिन टिकट बंटवारे और संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर जिस तरह से पार्टी के प्रभारी दीपक बाबरिया ने...

  • कन्हैया और उदित राज की मुश्किल

    राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के तीन में से दो उम्मीदवारों के खिलाफ पार्टी के अंदर और बाहर दोनों तरफ बगावत चल रही है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में उदित राज के खिलाफ नाराजगी दिख रही है। इसका कारण यह है कि कांग्रेस ने इन दोनों क्षेत्रों में दो स्थानीय और पुराने कांग्रेस नेताओं को संकेत दिया था कि वे चुनाव लड़ सकते हैं। माना जा रहा था कि उत्तर पूर्वी दिल्ली से संदीप दीक्षित लड़ेंगे और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट मिलेगी। गौरतलब है कि पिछली बार उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट...