शंकराचार्य के समर्थन में उतरीं उमा भारती
प्रयागराज। माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से रोके जाने के बाद से शकंराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अनशन पर बैठे हैं और सरकार व भारतीय जनता पार्टी के मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भाजपा की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शंकराचार्य का समर्थन किया है। उन्होंने प्रशासन द्वारा शंकराचार्य से सबूत मानने को गलत बताया है और कहा कि प्रशासन ने शंकराचार्य से सबूत मांगकर मर्यादा तोड़ी। इस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जवाब दिया, ‘ये बात योगी को भी बता दें’। उधर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मामले के मुख्य...