राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

उमा भारती अगला चुनाव झांसी से लड़ेंगी

भाजपा की कट्टर हिंदुवादी राजनीति का चेहरा रहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती संन्यास खत्म करके सक्रिय राजनीति में लौटने वाली हैं। उन्होंने कहा है कि वे 2029 में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। अभी उनकी उम्र 66 साल है यानी 2029 के लोकसभा चुनाव के समय वे 70 साल की होंगी। वैसे भी भाजपा में अब उम्र की कोई सीमा नहीं रह गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल के हैं और अगले लोकसभा चुनाव के समय 79 साल के होंगे। अभी तक के हालात से ऐसा लग रहा है कि अगले चुनाव में भी भाजपा का नेतृत्व मोदी ही करेंगे। इसलिए 70 साल की उमा भारती के लिए उम्र कोई बाधा नहीं बनने वाली है।

लेकिन सवाल है कि क्या भाजपा का नेतृत्व उनको लेकर सहज होगा? ध्यान रहे उमा भारती के साथ राजनीति कर चुके या उनकी उम्र के आसपास के तमाम नेताओं का या तो निधन हो गया है या रिटायर हो गए हैं। सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, अनंत कुमार, गोपीनाथ मुंडे, मनोहर पर्रिकर, सुशील मोदी आदि का निधन हो गया और वेंकैया नायडू रिटायर हो गए। वसुंधरा राजे सक्रिय हैं लेकिन वे भी संघर्ष ही कर रही हैं। तभी उमा भारती को चुनावी राजनीति में वापसी करने के लिए पार्टी नेतृत्व के साथ जूझना पड़ सकता है। उन्होंने कहा है कि पार्टी नेतृत्व कहेगा तो वे झांसी से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। ध्यान रहे वे झांसी से सांसद रही हैं और नरेंद्र मोदी की पहली सरकार में मंत्री भी थीं।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *