संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक शुरू
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा की सालाना बैठक न्यूयॉर्क में शुरू हो गई है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा के भाषण से इसकी शुरुआत हुई। अपने भाषण में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की शक्तियों को लेकर सवाल उठाए। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में अपनी घरेलू नीतियों का जिक्र किया और जम कर अपनी पीठ थपथपाई। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अब पहले से ज्यादा मजबूत है। उन्होंने अपने भाषण में अमेरिका की पहले की सरकारों की आलोचना भी की। संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में भी राष्ट्रपति ट्रंप पत्रकारों...