राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक शुरू

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा की सालाना बैठक न्यूयॉर्क में शुरू हो गई है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा के भाषण से इसकी शुरुआत हुई। अपने भाषण में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की शक्तियों को लेकर सवाल उठाए। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में अपनी घरेलू नीतियों का जिक्र किया और जम कर अपनी पीठ थपथपाई। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अब पहले से ज्यादा मजबूत है। उन्होंने अपने भाषण में अमेरिका की पहले की सरकारों की आलोचना भी की।

संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में भी राष्ट्रपति ट्रंप पत्रकारों से उलझ गए। वहां भी उन्होंने अमेरिकी मीडिया समूह ‘सीएनएन’ के पत्रकारों से झगड़ा किया। गौरतलब है कि ट्रंप ने ‘सीएनएन’, ‘पोलिटिको’ जैसे कई मीडिया समूहों को व्हाइट हाउस की कवरेज से रोक दिया है। तभी जब राष्ट्रपति ट्रंप से ईरान के खिलाफ जंग को लेकर अमेरिकी लोगों की नाराजगी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ‘सीएनएन’ की पत्रकार से कहा, ‘आपको यहां नहीं होना चाहिए’। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने ‘सीएनएन’ को महासभा की कवरेज की इजाजत दी है। लेकिन ट्रंप ने ‘सीएनएन’ पत्रकार से कहा, ‘आप लोगों ने कहा था कि आप मेरी कवरेज नहीं करेंगे। आपको मेरी कवरेज नहीं करनी चाहिए’।

बहरहाल, इससे पहले ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने महासभा में भाषणों की शुरुआत करते हुए कहा कि दुनिया में नेतृत्व की बड़ी कमी है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के बाकी देश सुरक्षा परिषद के कुछ ताकतवर देशों के फैसलों से बंधे हुए हैं। उन्होंने नाम लेकर कहा कि अमेरिका, चीन और रूस जैसे देशों के पास बड़े प्रस्तावों को रोकने की ताकत है। लूला ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र एक बार फिर खतरे में है। उन्होंने दूसरे देशों के चुनावों में दखल को औपनिवेशिक दखल बताया। लूला ने वेनेजुएला के लोगों के अपना भविष्य खुद तय करने के अधिकार का भी समर्थन किया।

बाद में ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र की परंपरा के मुताबिक भाषण नहीं दिया। उन्होंने विदेश नीति अपना भाषण शुरू नहीं किया। उन्होंने पहले अपनी आर्थिक नीतियों का जिक्र किया और पिछली अमेरिकी सरकार की आलोचना की। इसके बाद उन्होंने अपनी इमिग्रेशन नीतियों की तारीफ की और कहा कि अमेरिका में अपराध का स्तर कम हुआ है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment