उत्तराखंड को लेकर भाजपा की गड़बड़ रणनीति
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के हल्दवानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुई घटना पर अपने पुराने रुख को छोड़ चुकी है। पुराना रुख उस घटना की आलोचना करने का था। जब मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में यह मुद्दा उठाया कि उनकी सभा के बाद उस जगह का शुद्धिकरण किया गया और यह दलित अपमान है तो सदन के नेता जेपी नड्डा ने भी इसकी आलोचना की थी और कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। लेकिन उसके बाद भाजपा की रणनीति बदल गई है। उसने इसे सांप्रदायिक रंग दे दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...