उप राष्ट्रपति का न्यायपालिका पर निशाना
जयपुर। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर उच्च न्यायपालिका पर निशाना साधा है। उन्होंने संविधान में की गई न्यायिक समीक्षा की व्यवस्था पर एक तरह से सवाल उठाते हुए सवालिया लहजे में कहा कि क्या संसद का बनाया गया कानून तभी कानून होगा, जब उस पर अदालत की मुहर लगेगी? उन्होंने संसद के काम में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप पर नाराजगी जताई। साथ ही केशवानंद भारती मामले से निकले संविधान के बुनियादी ढांचे की अवधारणा को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि केशवानंद केस से एक गलत परंपरा शुरू हुई। देश भर के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का...