पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बिहार का कृषि क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छुएगा: विजय सिन्हा
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कृषि क्षेत्र में युवाओं और महिला उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई आत्मीय चर्चा में ‘विकसित बिहार, विकसित भारत’ के संकल्प को कृषि क्षेत्र में साकार करने के लिए युवाओं एवं महिला उद्यमियों की सकारात्मक और सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा...