राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बिहार की जनता ‘चाणक्य’ बनकर चुनेगी ‘चंद्रगुप्त’ : विजय सिन्हा

विजय सिन्हा

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के खुद को ‘मुख्यमंत्री’ पद का चेहरा घोषित किए जाने पर भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि भले ही कोई चंद्रगुप्त बनने का ख्वाब पाल लिया हो

लेकिन तय जनता को करना है। उन्होंने कहा कि ‘सोने का चम्मच’ लेकर जन्म लेने वाले, जो अपने माता-पिता के नाम पर राजनीति करते हैं, वे अब चंद्रगुप्त नहीं बनेंगे। 

पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि जो जमींदारी भाव से इस पद पर अपना अधिकार और हक समझता है, वह सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर बैठने के योग्य नहीं है। जितना भी रूप बदल ले, लेकिन अब पूरे बिहार की जनता चाणक्य बनकर चंद्रगुप्त चुनेगी। जो जनता का जनादेश आएगा, उससे ही चंद्रगुप्त तय होगा।

Also Read : न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ब्रेसवेल शीर्ष 5 में पहुंचे

विजय सिन्हा की तीखी टिप्पणी

विजय सिन्हा पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के मामले में हुई हिंसा पर कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस मानसिकता का पोषण किया जा रहा है, उसका यह प्रकटीकरण है। वहां की मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश के स्वरूप में ढालने जा रही हैं।

हिंदुस्तान के लोग इसे कतई स्वीकार नहीं करेंगे। पश्चिम बंगाल भी भारत का अंग है। पश्चिम बंगाल और बिहार की मानसिकता राष्ट्र के प्रति सबसे अधिक समर्पित रही है। बाहर से आए बांग्लादेशी मानसिकता के लोग अराजकता फैला रहे हैं, उसका जवाब सही समय पर मिलेगा। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस राष्ट्र को आतंकवाद से मुक्ति दिलाई और आतंकवादियों के सूत्रधार पर दबिश बढ़ाई।

उग्रवाद को समाप्त किया और उसकी मानसिकता को बदलने का कार्य किया। अब अपराध और भ्रष्टाचार की मानसिकता पर चोट करने की जरूरत है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ऐसे लोगों के खिलाफ भी लड़ाई शुरू हो चुकी है।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें