राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मगध साम्राज्य के दौर की गरिमा लौटाएंगे- विजय सिन्हा

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि रफ्तार पकड़ चुका हमारा बिहार अब मगध साम्राज्य के दौर की गरिमा को फिर से पाने को संकल्पित है। माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में यही संकल्प बिहार को विकसित भारत के लक्ष्य में एक अहम राज्य के रूप में भी स्थापित कर रहा है। क्योंकि इन्होंने बिहार के लोगों में विकास का विश्वास जगाया है।

सिन्हा ने कहा कि यह दुर्लभ संयोग ही है कि बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह और वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबंध मगध के क्षेत्र से ही है। ये दोनों सबसे लंबे समय तक राज्य के मुखिया भी रहे हैं और दोनों की कार्यशैली भी सबको साथ लेकर न्यायपूर्ण विकास की रही है। उन्होंने कहा, एक तरफ श्री बाबू ने आजादी के बाद बिखरी हुई व्यवस्था को एकजुट कर सुदृढ़ सामाजिक-आर्थिक विकास का प्रतिमान गढ़ा था। उसी तरह हमारे मुख्यमंत्री जी ने भी जंगलराज की अराजकता से जूझते बिहार को विकास की पटरी पर फिर से स्थापित किया है।

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि आज बिहार में गरीब, युवा, महिला और किसान को जाति, क्षेत्र, वर्ग के भेदभाव के बिना आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। केंद्र में मोदी जी की एनडीए भी शुरुआत से ही बिहार को विशेष प्रोत्साहन दे रही है। जिसका नतीजा है कि बीते एक दशक में राज्य की अर्थव्यवस्था करीब साढ़े तीन गुना बढ़ी है। इस दौरान बुनियादी ढांचों के विकास के लिए केंद्र की ओर से करीब चार लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं आबंटित की गई हैं। नतीजन आज राज्य के 90 प्रतिशत राजमार्ग दो लेन या उससे अधिक चौड़े हो गए हैं

बिहार के उप मुख्यमंत्री ने ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला करते कहा कि राहुल और तेजस्वी की जोड़ी बाइक चोर, गालीबाज और बिहारियों को अपमानित करने वालों के साथ लोगों को भ्रमित करने में जुटे हैं। चुनाव के समय में ‘मजा लूटना’ और हवा में फ्लाइंग किस लहराने तक इनका विजन सिमटा हुआ है। ये बिहार के विकास से जुड़ी जरुरतों को न समझना चाहते हैं और न ही उससे इनका कोई वास्ता है। ये केवल सुर्खियां बटोरने वाली ‘फोटो शूट’ की राजनीति करने तक सीमित हैं।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें