Vikram Misri

  • मिसरी के बयान पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

    नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टेलीफोन पर हुई बातचीत को लेकर सरकार की ओर से जो दावा किया गया है उस पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। कांग्रेस ने एक बार फिर भारत की विदेश नीति की विफलता का दावा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसीम मुनीर के साथ लंच कर रहे हैं। विदेश सचिव विक्रम मिसरी की ओर से दिए गए बयान पर कांग्रेस ने बुधवार को कहा, ‘पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिफ मुनीर आज राष्ट्रपति ट्रंप के साथ लंच करेंगे। यह भारत की कूटनीति के तिहरा झटका है।...

  • गलती राजनैतिक नेतृत्व की, बदनाम विक्रम मिस्री

    भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री सोशल मीडिया के राइट विंग ट्रोलर्स यानी भाजपा समर्थकों के निशाने पर हैं। उनके साथ साथ उनकी पत्नी और बेटी की तस्वीरें लगा कर उनको भी ट्रोल किया जा रहा है। मामला इतना बढ़ गया कि विक्रम मिस्री को अपना अकाउंट प्राइवेट करना पड़ा ताकि दूसरे लोग नहीं देख सकें। लेकिन इससे भी ज्यादा लाभ नहीं हुआ है। उन पर हमले जारी है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री के ऊपर हमला सीजफायर को लेकर हो रहा है। ऐसा बताय जा रहा है, जैसे सीजफायर का फैसला विदेश सचिव ने किया है और उनकी वजह से...

  • सीजफायर के लिए विदेश सचिव की ट्रोलिंग

    नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के लिए सीधे शीर्ष नेतृत्व की बात हुई है। विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार इसमें शामिल बताए जा रहे हैं। लेकिन सीजफायर से नाराज भाजपा के इकोसिस्टम के लोग विदेश सचिव विक्रम मिस्री की ट्रोलिंग भी कर रहे हैं। वे ऐसा दिखा रहे हैं जैसे सीजफायर का फैसला विदेश सचिव ने किया हो। इतना ही नहीं ट्रोलिंग सेना विक्रम मिस्री के परिवार और खास कर उनकी बेटी को निशाना बना रही है। इसके बाद उन्होंने अपना एक्स अकाउंट प्राइवेट कर दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई के बीच...

  • भारत ने पाकिस्तान के झूठ की पोल खोली

    नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पाकिस्तान के एक एक झूठ की पोल खोली। उन्होंने तस्वीरें दिखाईं और पूछा कि आतंकवादियों के शव पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे में क्यों लपेटे गए और आतंकवादियों के जनाजे में पाकिस्तानी फौज के अधिकारी क्या कर रहे थे? भारत का लड़ाकू विमान राफेल मार गिराने के पाकिस्तान के बयान पर विदेश सचिव ने कहा कि समय आने पर इसका भी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद में अपनी भूमिका से पल्ला नहीं झाड़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान 22 अप्रैल के आतंकी...