विनेश फोगाट क्वालिफाई नहीं कर सकीं
नई दिल्ली। भारत की ओलंपियन रेसलर और कांग्रेस पार्टी की विधायक विनेश फोगाट एशियाई खेलों के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं। बड़े कानूनी विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उनको क्वालिफाइंग मुकाबले में ट्रायल का मौका दिया गया था। वे शनिवार को एशियन गेम्स ट्रायल का सेमीफाइनल मैच हार गईं। 53 किलो की श्रेणी में लगातार दो बाउट जीतने के बाद उन्हें जींद की मीनाक्षी गोयत ने हराया। विनेश अब एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। हार के बाद विनेश ने कहा, ‘मैं पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही थी। एक तरफ मैं थी और दूसरी तरफ...