visa

  • पेशेवरों के लिए चीन ने नया वीजा जारी किया

    बीजिंग। अमेरिका ने अलग अलग सेक्टर के स्किल्ड पेशेवरों को दिए जाने वाले एच 1बी वीजा का शुल्क बढ़ा कर 88 लाख रुपए कर दिया तो इसका फायदा उठाने के लिए चीन ने एक नया वीजा जारी किया है। इसे के वीजा नाम दिया गया है। ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के मुताबिक के वीजा साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ यानी स्टेम से जुड़े युवाओं और स्किल्ड पेशेवरों के लिए है। यह एक अक्टूबर, 2025 से जारी होगा। इन विषयों में रिसर्च कर रहे लोग भी के वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि चीनी कंपनी...

  • भारत खिलाफ ट्रंप का वीजा वॉर

    नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच चल रही मुक्त व्यापार वार्ता के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बहुत बड़ा झटका दिया है। उन्होंने टैरिफ के बाद वीजा वॉर छेड़ दिया है। ट्रंप ने एच 1बी वीजा की सालाना फीस में औसतन 30 गुना की बढ़ोतरी कर दी है। इसकी सबसे बड़ी मार भारतीय पेशेवरों पर पड़ेगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने एच 1बी वीजा की फीस बढ़ाने के आदेश पर दस्तखत कर दिए हैं और बढ़ी हुई फीस रविवार यानी 21 सितंबर से लागू हो जाएगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार की रात को व्हाइट हाउस में...

  • भारत का पासपोर्ट, सीधी यात्रा सुविधा बढ़ी

    अब हमारे नागरिक 59 देशों में बिना पहले से वीज़ा लिए यात्रा कर सकते हैं। पिछले वर्ष यह संख्या 57 थी। इस सूची में इस बार फ़िलीपींस और श्रीलंका जैसे देश भी शामिल हुए हैं। यह बढ़ी हुई पहुंच न केवल यात्रियों के लिए सहूलियत है, बल्कि व्यापार, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के नए द्वार भी खोलती है। वीज़ा की लंबी, खर्चीली और जटिल प्रक्रिया अब कई देशों में बाधा नहीं रही। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारत ने उल्लेखनीय छलांग लगाई है। पिछले वर्ष की 85वीं रैंक से ऊपर उठकर अब भारतीय पासपोर्ट 77वें पायदान पर है। यह केवल...

  • पाकिस्तानियों को निकालने का काम शुरू

    नई दिल्ली। पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा निरस्त करने और उनकी पहचान करके उनको देश से निकालने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्र सरकार के इस फैसले पर अमल कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे अपने अपने राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और उन्हें वापस भेजें। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को एक और अहम बैठक की, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी शामिल हुए।...

  • भारत के लोगों का स्वागत करने को तैयार चीन

    नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जैसे को तैसा यानी रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने के बाद से ही चीन ने भारतीय को लुभाने की कोशिश में लगा है। भारत के साथ कारोबार बढ़ाने का खुला प्रस्ताव देने के बाद अब चीन ने भारतीय नागरिकों को अपने यहां घूमने आने का न्योता दिया है और कहा है कि भारत के दोस्तों को खुले दिल से स्वागत है। अमेरिका के साथ चल रहे टकराव के बीच भारत में चीनी दूतावास और कॉन्सुलेट्स ने नौ अप्रैल तक 85 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिकों को वीजा जारी किए हैं। Also Read: भारत...

  • अमेरिका में छात्रों के वीजा रद्द हो रहे!

    अमेरिका ने अपने यहां पढ़ रहे सैकड़ों छात्रों के ऊपर हमास का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए उनका वीजा रद्द कर दिया है। इसमें अनेक भारतीय छात्र भी शामिल हैं। अमेरिकी प्रशासन ने छात्रों को अचानक ईमेल भेज कर उनका एफ-1 वीजा यानी स्टूडेंट वीजा रद्द करने की सूचना दी। इतना ही नहीं सभी छात्रों से कहा गया कि वे रद्द किए गए वीजा का इस्तेमाल नहीं करें। उन्हें तत्काल अमेरिका छोड़ने नहीं तो कई तरह की कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। छात्रों को यह ईमेल अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से...

और लोड करें