विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 श्रमिकों की मौत
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में आठ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब करीब 1,500 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला हुआ स्टील ले जा रही लैडल (विशेष पात्र) में विस्फोट हो गया। इस घटना पर पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति समेत अन्य नेताओं ने शोक जताया है। अधिकारियों के अनुसार, स्टील प्लांट के एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी में सोमवार शाम करीब 4:15 बजे पिघले स्टील को उठाने की प्रक्रिया के दौरान यह दुर्घटना हुई। विस्फोट के बाद बड़ी मात्रा में पिघला हुआ स्टील...