यश ने ‘टॉक्सिक’ को बताया बड़ों के लिए फेयरी टेल
रॉकिंग स्टार यश ने अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक : ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर कहा है कि यह बच्चों के लिए नहीं, बल्कि वयस्क दर्शकों के लिए बनाई गई है। यश ने रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में कहा कि कहानी आगे बढ़ने के साथ उनके किरदार की हर परत को सामने लाना जरूरी है। उन्होंने कहा, "कहानी जहां भी पहुंचेगी, इस किरदार की हर परत तक जाना जरूरी है। मेरे लिए ऐसी कहानी को सबसे प्रामाणिक तरीके से बताया जाना चाहिए। यह एक इंसान के तौर पर मेरे दायरे से भी आगे की बात...