राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

यश ने 700 फैन्स के साथ खिंचवाई तस्वीरें

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार यश ने एक बार फिर अपने फैन्स के प्रति अपने खास जुड़ाव की मिसाल पेश की है। यश ने बताया कि उन्होंने करीब 700 फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और ऑडियंस में मौजूद हर फैन से मिलने के लिए करीब 30 मिनट तक रुके।

यश ने इस अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह पल उनके लिए बेहद खास और जीवनभर याद रहने वाला है। उन्होंने बताया कि वह सुबह से शाम तक फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवाते रहे। रिपोर्टिंग पूरी होने के बाद भी उन्होंने ऑडियंस से मिलने और एक-एक करके सभी के साथ तस्वीरें खिंचवाने का फैसला किया।

यश ने कहा, “उनके लिए ये लाइफटाइम मेमरेबल था। सुबह से शाम तक भी फोटो दिया हूं।

यश का यह अंदाज उनके फैन्स के प्रति सम्मान और उनके साथ मजबूत जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने कुछ फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवाकर वहां से जाने के बजाय धैर्यपूर्वक रुककर सभी को समय दिया। उनके इस व्यवहार ने वहां मौजूद फैन्स के लिए इस मुलाकात को यादगार बना दिया।

Also Read : एशियाई खेलों में दरविश रसूली होंगे अफगानिस्तान टीम के कप्तान

यश इन दिनों गीतु मोहनदास लिखित और निर्देशित फिल्म “टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स” को लेकर चर्चा में हैं।

केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण वेंकट के. नारायण और यश ने किया है।

फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई है और कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल तथा मलयालम में रिलीज होगी।

“टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स” 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment