प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच गए। मनीला पहुंचने पर फिलीपींस के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव रॉबर्ट जोसेफ ‘जे’ मोंटेस डी क्लारो ने उनका मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया।
Also Read : अफ्रीकी संघ के शांति सैनिकों ने सोमाली सेना को पांच सैन्य अड्डे सौंपे
मनीला में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने भी प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री मोदी के स्वागत में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
श्री मोदी शाम को मनीला के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगे। मंगलवार को वह 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर उसके दृष्टिकोण में आसियान के साथ साझेदारी की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



