राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

यश ने ‘टॉक्सिक’ को बताया बड़ों के लिए फेयरी टेल

रॉकिंग स्टार यश ने अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक : ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर कहा है कि यह बच्चों के लिए नहीं, बल्कि वयस्क दर्शकों के लिए बनाई गई है। यश ने रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में कहा कि कहानी आगे बढ़ने के साथ उनके किरदार की हर परत को सामने लाना जरूरी है। उन्होंने कहा, “कहानी जहां भी पहुंचेगी, इस किरदार की हर परत तक जाना जरूरी है। मेरे लिए ऐसी कहानी को सबसे प्रामाणिक तरीके से बताया जाना चाहिए। यह एक इंसान के तौर पर मेरे दायरे से भी आगे की बात है।

फिल्म की टैगलाइन ‘ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के बारे में उन्होंने कहा, “जब से मैंने इसका टाइटल रखा है, तभी उसके नीचे टैगलाइन भी रखी है। यह बड़ों के लिए एक फेयरी टेल है।

Also Read : सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल

यश ने फिल्म के लक्षित दर्शकों को लेकर स्पष्ट करते हुए कहा, “बच्चों को यह फिल्म नहीं देखनी है। यह फिल्म बच्चों के लिए नहीं बनाई गई है। सारे बच्चे घर पर ही रहें। यह बिल्कुल साफ है। हमने इसे बच्चों के लिए नहीं बनाया है।

उन्होंने कहा कि ‘टॉक्सिक’ जटिल और कई परतों वाली कहानी है, जिसे दर्शक अपने-अपने नजरिये से समझ और महसूस कर सकते हैं। फिल्म के किरदारों और उनकी दुनिया को देखने का अनुभव प्रत्येक दर्शक के लिए अलग हो सकता है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक : ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment