Yogi

  • मैनपुरी और इटावा में विकसित होगा सारस सर्किट: योगी

    योगी सरकार प्रदेश के राजकीय पक्षी सारस (क्रेन) के संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सारस सर्किट की स्थापना कर रही है। सारस सर्किट का विकास प्रदेश के मैनपुरी और इटावा जिलों के वेटलैंड्स में किया जा रहा है, जिसके तहत मैनपुरी के किर्थुआ, सहस, कुर्रा जरावां, सौज एवं समन के साथ इटावा के सरसई नावर और परौली रामायण वेटलैंड एरिया में सारस सर्किट विकसित किया जा रहा है।   सारस सर्किट में सारस पक्षी के संरक्षण के साथ इको-टूरिज्म की गतिविधियों को भी शामिल किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य सारस पक्षी और वेटलैंड्स संरक्षण के साथ...

  • योगी सरकार की ‘उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति 2026

    तेजी से बढ़ते शहरीकरण और पुराने हो चुके ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की जर्जर स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने 'उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति-2026' लागू कर दी है। इस नीति का मकसद 25 वर्ष या उससे अधिक पुराने भवनों को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधायुक्त रूप में पुनर्विकसित करना है, ताकि लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवास मिल सके। कैबिनेट की मंजूरी के बाद शहरी एवं नियोजन विभाग द्वारा अब इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। योगी सरकार की यह नीति न सिर्फ पुराने और असुरक्षित भवनों को नया जीवन देगी, बल्कि निर्माण, रियल एस्टेट और...

  • चुनाव से पहले आ रही है योगी पर फिल्म

    उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म रिलीज होने जा रही है। पिछले कुछ समय से नेताओं के जीवन पर फिल्म बनाने का चलन बहुत बढ़ा है लेकिन हकीकत यह है कि किसी भी नेता के जीवन पर बनी फिल्म सफल नहीं हुई है। किसी भी फिल्म को न तो कॉमर्शियल सफलता मिली और न ही उन्हें आलोचकों द्वारा सराहा गया। इसका कारण यह है कि ऐसी सारी फिल्में प्रोपेगेंडा फिल्म बन कर रह जाती है। जैसे पिछले दिनों अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर ‘मैं अटल हूं’...