nayaindia JEE Advanced Exam 2024 के एडमिट कार्ड जारी, इस वेबसाइट से करे

JEE Advanced Exam 2024 के एडमिट कार्ड जारी, इस वेबसाइट से करे जल्द डाउनलोड

JEE Advanced Exam 2024 admit card (1)
Image Credit: IndiaToday

जेईई एडवांस्ड परीक्षा का फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स का अब इंतजार खत्म हो गया है। क्योकि आज एडमिट कार्ड रिलीज हो गए हैं। वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की JEE Advanced Exam के लिए आवेदन किया है, वे एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है – jeeadv.ac.in. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास ने एडमिट कार्ड जारी किए हैं।

आपको बता दें कि IIT JEE Exam में पास होने वाले 250284 स्टूडेंट्स इस एग्जाम में भाग लेने के लिए पात्र थे। इनमें से इस साल करीब 1.91 लाख छात्रों ने एडमिट कार्ड कि लिए अप्लाई किया है। इन सभी का इंतजार आज पूरा हो गया है क्योंकि आज ही IIT Madras ने JEE Advanced Exam के लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है।

शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक JEE Advanced Exam के एडमिट कार्ड आज सुबह रिलीज कर दिए गए। परीक्षा का आयोजन 26 मई के दिन किया जाएगा। पेपर दो शिफ्ट में होंगे, पहला पेपर होगा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच और दूसरा पेपर होगा दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे के बीच होगा।

परीक्षा वाले दिन अपने साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स जरूर ले जाएं। यानी एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और साथ में एक वैलिड फोटो आईडी। इन्हें दिखाने के बाद ही आपको केंद्र में प्रवेश मिलेगा। इन्हें निकालकर अपने पास रख लें।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jeeadv.ac.in पर। यहां आपको JEE Advanced 2024 Admit Card Download Link नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें। क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।

अगर यहां लिंक ना मिले तो JEE Advanced 2024 Login पर जाएं और वहां क्लिक करके लिंक तक पहुंचें। ऐसा करने पर जो नया पेज खुले, उस पर अपने डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर आदि डालें और सबमिट कर दें। इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा। यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें। ये प्रिंट आपको एग्जाम वाले दिन अपने साथ लेकर जाना होगा।

यह भी पढ़ें :- RBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट, जानें कैसे और कहां चेक करें

यह भी पढ़ें :- सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी किये

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें