रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 20 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम के साथ बुधवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो गया।
प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में जियो के शेयर का आवंटन 1,119 रुपये की ऊपरी सीमा पर हुआ था। कंपनी का शेयर आज खबर लिखे जाने तक 238 रुपये यानी 21.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,357 रुपये पर था। जियो का आईपीओ 21-23 अक्टूबर को आया था। कुल 30,213 करोड़ रुपये के देश से सबसे बड़े आईपीओ के लिए 22 गुना से अधिक बोली प्राप्त हुई थी। शेयरों का आवंटन 26 अक्टूबर को कर दिया गया है।
Also Read : उंगली में चोट के कारण मुशफिकुर पहले टेस्ट से बाहर
एंकर निवेशकों को 19 अक्टूबर को 8,110 करोड़ रुपये के शेयरों का आवंटन किया गया था। इस अवसर पर एनएसई में आयोजित पारंपरिक ‘बेल-रिंग’ समारोह में एनएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंधन निदेशक मुकेश अंबानी, जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रमुख आकाश अंबानी, श्रीमती कोकिला बेन अंबानी, श्रीमती ईशा अंबानी और श्री आकाश अंबानी भी मौजूद थे।
श्री चौहान ने जियो प्लेटफॉर्म्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स एनएसई पर सूचीबद्ध होने वाली 12वीं कंपनी है। इस साल अबतक 90 कंपनियों ने एनएसई पर आईपीओ के जरिये 90,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटाई है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



