Sensex :- एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझानों के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर सूचकांक सेंसेक्स 23.96 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 72,450.60 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 16 कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयरों में एक प्रतिशत का उछाल आया।
निफ्टी 32.35 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 22,073.05 अंक पर पहुंच गया। सूचकांक में सूचीबद्ध 26 कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी खंड निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को 253.28 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध खरीदारी की। (भाषा)
Tags :Share Market
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


