राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान
नई दिल्ली। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। गुरुवार को सरकार की ओर से 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हुई। इसमें आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री- द नांबी इफेक्ट’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। तेलुगू फिल्म ‘पुष्पाःद राइज’ के लिए अल्लू अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। यह सम्मान पाने वाले अल्लू पहले तेलुगू अभिनेता हैं। हिंदी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए आलिया भट्ट और ‘मिमी’ के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। इस पुरस्कार समारोह में कई फिल्मों को एक से अधिक पुरस्कार मिले।...