• नीतीश ने लालू यादव के परिवारवाद को लेकर कसा तंज

    कटिहार। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को कटिहार में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लालू यादव (Lalu Yadav) के परिवारवाद पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि खुद हटे तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। फिर दोनों बेटा और दोनों बेटी को राजनीति में लेकर आए। पैदा तो बहुत कर दिए थे। Nitish Kumar इतना ज्यादा पैदा करना चाहिए किसी को बाल-बच्चा। लेकिन उतना किया। उसी में से दो बेटा और दो बेटी को लगा दिया। पति-पत्नी की सरकार ने 15 साल में बिहार को गर्त में धकेल दिया।...

  • तेजस्वी की सभा में चिराग को अपशब्द कहने पर गरमाई सियासत

    पटना। बिहार के जमुई में राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की सभा में कथित तौर पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा लोजपा (रा) के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) और उनके परिजनों को गाली देने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। बिहार भाजपा महिला का प्रतिनिधिमंडल बिहार निर्वाचन आयोग (Bihar Election Commission) पहुंचा और एक आवेदन पत्र सौंपकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने तथा प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारतीय निर्वाचन आयोग तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी, जमुई से भी की है। Tejashwi Yadav प्रतिनिधिमंडल ने एक पत्र भी बिहार के मुख्य...

  • गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया निराशा से भरी हुई पार्टी

    बेगूसराय। बेगूसराय से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस द्वारा दिल्ली से कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को चुनावी मैदान में उतारे जाने पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई चेहरा नहीं है। Giriraj Singh कांग्रेस को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि किसे चुनावी मैदान में उतारा जाए, तो वो अब सभी रिजेक्टेड लोगों को टिकट दे रही है, लेकिन मैं एक बात स्पष्ट कह देना चाहता हूं कि मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को दुनिया की...

  • बिहार में राजद को झटका, वृषिण पटेल ने दिया इस्तीफा

    पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक और झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद वृषिण पटेल (Vrishin Patel) ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी। उन्होंने पार्टी पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) को लिखे इस्तीफा पत्र (Resignation Letter) में पटेल ने लिखा कि मैंने महसूस किया कि राजद को समर्पित कार्यकर्ताओं की कोई आवश्यकता नहीं है और ना ही दल को सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सद्भाव में आस्था है। Vrishin Patel Resign मैं बहुत दुखित मन से राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता...

  • तेजस्वी ने ‘डबल इंजन’ सरकार पर किए सवाल

    पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने केंद्र और बिहार सरकार पर बिहार के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया तो भाजपा और जदयू ने भी राजद सरकार में 118 नरसंहार के हिसाब मांग लिए। राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्र सरकार की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा बिहार ने मोदी जी को 40 में से 39 सांसद दिए। केंद्र में 10 साल से भाजपा सरकार, 17 साल से बिहार में सरकार, केंद्र में मंत्री। Tejashwi Yadav दिल्ली में इनका शासन, पटना में...

  • रविशंकर प्रसाद ने लालू प्रसाद को फिर परिवारवाद को लेकर घेरा

    पटना। पटना साहिब के सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने लालू प्रसाद (Lalu Prasad) पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की पार्टी में केवल और केवल परिवारवाद (Familialism) है। उन्होंने कहा, मैं खुल के बोल रहा हूं। उनकी पार्टी के एक साधारण गरीब यादव कार्यकर्ता या विधायक की कितनी पूछ है? हमारे यहां तो एक कार्यकर्ता मोहन यादव मुख्यमंत्री तक बन सकते हैं। Ravi Shankar Prasad Familialism बीजेपी (BJP) नेता ने कहा वहां तो बस लालू जी, उसके बाद राबड़ी (Rabri) जी फिर तेजस्वी जी, तेज प्रताप जी, मीसा जी।...

  • चुनाव में अब मुद्दे की बात होनी चाहिए: तेजस्वी यादव

    पटना। बिहार विधान सभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सोमवार को कहा कि चुनाव में अब मुद्दे की बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जिस तरह से काम कर रहे हैं, उससे तो लगता है कि 400 तो दूर की बात, भाजपा 100 भी पार नहीं कर पाएगी। Tejashwi Yadav राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सोमवार को सोशल मीडिया (Social Media) हैंडल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा मोदी जी लगातार 400 पार की बात करते हैं, लेकिन वे न नौकरी की बात करते हैं,...

  • बिहार में मुकेश सहनी विपक्षी गठबंधन में शामिल

    पटना। लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़े घटनाक्रम में बिहार में ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से मशहूर मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी यानी वीआईपी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल हो गई है। पटना में एक साझा प्रेस कांफ्रेंस करके मुकेश सहनी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने इसकी घोषणा की। सहनी के विपक्षी गठबंधन में शामिल होने की घोषणा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा- हम मुकेश सहनी का महागठबंधन में स्वागत करते हैं।आरजेडी बिहार में अपने हिस्से की 26 में तीन सीट मुकेश सहनी को देगी। ये सीटें गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी है, जहां...

  • बिहार भाजपा के सांसद कांग्रेस में शामिल

    नई दिल्ली। बिहार में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मुजफ्फरपुर सीट से भाजपा के सांसद अजय निषाद ने मंगलवार को कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। इससे पहले भाजपा ने उनको टिकट नहीं देने का फैसला किया था, जिससे वे नाराज थे। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद अजय निषाद ने कहा कि अगर पार्टी आदेश देती है तो वे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस...

  • लालू परिवार पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज

    पटना। बिहार में जन सुराज यात्रा कर रहे प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने कहा है कि बिहार में साढ़े बारह सौ परिवार के लोग ही यहां एमपी और एमएलए बनते रहे हैं। हर पंचायत, ब्लॉक और विधानसभा में लंबे समय से ऐसा होता आ रहा है। Prashant Kishore भाजपा को आप बिहार में देख लीजिए, बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हैं सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary), इनके बाबूजी हैं शकुनी चौधरी, ये कांग्रेस की सत्ता में मंत्री रहे, फिर लालू की सरकार में मंत्री रहे, इसके बाद नीतीश की सरकार में मंत्री और मांझी की सरकार में भी मंत्री थे। प्रशांत...

  • बिहार में विपक्ष में सीट बंटवारा

    पटना। बिहार में राजद, कांग्रेस और लेफ्ट के महागठबंधन के बीच सीट बंटवारा हो गया है। पहले चरण का नामांकन खत्म होने के बाद गठबंधन की पार्टियों ने आधिकारिक रूप से सीट शेयरिंग की घोषणा की पटना में लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में साझा प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया गया। Bihar Lok Sabha Election 2024 महागठबंधन में तय किए गए फॉर्मूले के मुताबिक राजद 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस को नौ और तीन लेफ्ट पार्टियों को पांच सीटें मिली हैं। लेफ्ट की पांच सीटों में से सीपीआई माले तीन सीटों पर लड़ेगी।...

  • नीतीश के सभी उम्मीदवार घोषित

    पटना। बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन करके लड़ रही नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू ने अपने कोटे की सभी 16 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जनता दल यू की पिछली बार जीती दो सीटें दूसरी सहयोगी पार्टियों के खाते में चली गई हैं। सो, उनके दो सांसद गठबंधन की वजह से बेटिकट हो गए। इसके अलावा नीतीश कुमार ने दो सांसदों की टिकट काट दी, जबकि एक सीट पर पिछली बार हारे हुए उम्मीदवार की जगह नया प्रत्याशी उतारा है। जनता दल यू को एक सीट भाजपा कोटे से मिली है,...

  • पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय

    नई दिल्ली। बिहार में एक बड़े घटनाक्रम में पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। इसके साथ ही वे कांग्रेस का हिस्सा बन गए। गौरतलब है कि पप्पू यादव पूर्णिया और मधेपुरा से पांच बार सांसद रहे हैं। उनकी पत्नी रंजीत रंजन अभी कांग्रेस की राज्यसभा सांसद हैं। बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करकेपप्पू यादव की पार्टी के कांग्रेस में विलय की घोषणा की गई। इससे एक दिन पहले रात में पप्पू यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। बुधवार को ही...

  • बिहार के पूर्व मंत्री रघुनाथ गुप्ता का नोएडा में निधन

    नोएडा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी रघुनाथ गुप्ता (Raghunath Gupta) का उनके नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 79 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वह नोएडा के सेक्टर-51 में रहते थे। मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित मोतिहारी निवासी रघुनाथ गुप्ता जयप्रकाश नारायण (Raghunath Gupta Jaiprakash Narayan) द्वारा 1974 में छात्र आंदोलन को संचालित करने के लिए बनाई 11 सदस्यीय संस्थापक समिति के सदस्य भी थे। Raghunath Gupta इस समिति का नाम बिहार प्रदेश छात्र संघर्ष समिति रखा गया था। उन दिनों रघुनाथ गुप्ता (Raghunath Gupta) ने...

  • पशुपति पारस का स्वागत करने को तैयार राजद

    पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस (Pashupati Paras) के केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद राजद उनका महागठबंधन में स्वागत के लिए तैयार है। राजद के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को कहा कि उनको पहले ही एनडीए छोड़ देना चाहिए था। Pashupati Paras एनडीए (NDA) में तो नाइंसाफी होती ही है। उन्होंने एनडीए छोड़कर अच्छा काम किया। पशुपति पारस के महागठबंधन के साथ आने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि अगर वे महागठबंधन में आते हैं तो हमलोग उनका स्वागत करेंगे। मैं तो सबसे...

  • बिहार में भाजपा 17 और जदयू 16 सीटों पर लड़ेगी

    नई दिल्ली। बिहार में एनडीए की सहयोगी पार्टियों में सीट बंटवारे का फैसला हो गया है। तमाम अटकलों से उलट बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 16 सीटें बचाने में कामयाब हो गए। पिछली बार वे एनडीए में रहते हुए 17 सीटों पर लड़े थे। भाजपा पिछली बार की तरह इस बार भी 17 सीटों पर लड़ेगी। लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान गुट को पांच सीटें मिली हैं, जबकि जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक एक सीटें मिली हैं। जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश...

  • उचित समय पर सीट बंटवारे की घोषणा: विजय सिन्हा

    पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने सोमवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य के चुनाव लड़ने की चर्चा को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू यादव (Lalu Yadav) के परिवार के सभी सदस्य राजनीति में रहने के अधिकारी हैं। Vijay Sinha Seat Sharing यह पार्टी ही परिवारवादी और वंशवादी है। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई नाराज नहीं है। सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर सबकुछ तय हो...

  • बिहार में रेत कारोबारियों पर ईडी ने कसा शिकंजा

    पटना। बिहार में बालू माफियाओं (Sand Trader) पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शिकंजा कस रहा है। बालू के बड़े कारोबारी सुभाष यादव (Subhash Yadav) की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को भोजपुर जिले में दो लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। बताया जाता है कि ईडी ने आरा के बालू कारोबारी पुंज कुमार सिंह (Punj Kumar Singh) और कृष्ण मोहन सिंह के ठिकाने पर छापेमारी की। Sand Trader सूत्रों के मुताबिक, आरा के आनन्द नगर और कोइलवर के आवास पर ईडी की टीम सुबह पहुंची और तलाशी ले रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बालू से जुड़े अवैध...

  • बिहार में 21 नए मंत्री बने

    पटना। बिहार में भाजपा के साथ मिल कर नीतीश कुमार के सरकार बनाने के करीब डेढ़ महीने के बाद आखिरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। शुक्रवार को सरकार में 21 नए मंत्री बनाए गए। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शुक्रवार की शाम को 21 मंत्रियों को शपथ दिलाई। Bihar Cabinet Expansion यह भी पढ़ें: पूरा हिसाब अभी बाकी है भाजपा के 12 और जनता दल यू के कोटे से नौ मंत्री बने। भाजपा कई पुराने मंत्रियों का पत्ता काट दिया। उसने अपने कोटे में छह नए मंत्री बनाए, जबकि जनता दल यू के सभी पुराने चेहरे सरकार में शामिल किए गए हैं।...

  • बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की तबियत बिगड़ी

    पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के पुत्र और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल पटना के एक निजी अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने दोपहर में सीने में दर्द की शिकायत की। Tej Pratap Yadav इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने लो ब्लड प्रेशर की बात चिकित्सकों को बताई है। चिकित्सकों की टीम उनकी जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप अपने...

और लोड करें