nayaindia Sunil Shetty अच्छे कपड़े पहनना 'आत्मसम्मान' को दर्शाता है: सुनील शेट्टी

अच्छे कपड़े पहनना ‘आत्मसम्मान’ को दर्शाता है: सुनील शेट्टी

Wearing Good Clothes Reflect Self Respect Sunil Shetty

मुंबई। एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने फैशन और स्टाइल पर बात करते हुए कहा कि अच्छे कपड़े पहनना आपका “आत्मसम्मान” दिखाता है। 62 वर्षीय एक्टर ने फोटोशूट का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में वह आइवरी सूट (Ivory Suit) में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेस से पूरा किया। सुनील ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा अच्छे कपड़े पहनना ‘सेल्फ-इंपोर्टेंस’ नहीं, बल्कि ‘सेल्फ रिस्पेक्ट’ है। Sunil Shetty

एक्टर इन दिनों रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) नेने के साथ जज के तौर पर नजर आ रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो, सुनील ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar), संजय दत्त, दिशा पाटनी, अनिल कपूर, रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandes) जैसे कलाकार शामिल हैं। कथित तौर पर यह फिल्म क्रिसमस 2024 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:

मुसलमानों के लिए हिंदुओं की हकमारी कर रही कांग्रेस: गिरिराज सिंह

कांग्रेस ने पहले देश को बांटा, आज संपत्ति बांटने की साजिश: योगी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें