nayaindia Giriraj मुसलमानों के लिए हिंदुओं की हकमारी कर रही कांग्रेस: गिरिराज सिंह

मुसलमानों के लिए हिंदुओं की हकमारी कर रही कांग्रेस: गिरिराज सिंह

Congress Is Taking Over Hindus For Muslims Giriraj Singh

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शनिवार को कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस (Congress) मुसलमानों के लिए हिंदुओं की हकमारी कर रही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कर्नाटक में जहां ओबीसी का अधिकार छीनकर मुसलमानों को दे दिया जा रहा है, उस पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) चुप क्यों हैं। पत्रकारों से चर्चा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि एक तरह से कांग्रेस मुसलमानों के लिए हिंदुओं का गला काट रही है। Giriraj Singh

कांग्रेस चाहती है कि देश में गृह युद्ध हो जाए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में मुसलमानों को ओबीसी का दर्जा देकर कांग्रेस क्या चाहती है। कर्नाटक में जहां ओबीसी के साथ हकमारी की जा रही है, इस मुद्दे पर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) चुप क्यों है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह की राजनीति कर रही है, वह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आज मुसलमान अल्पसंख्यक नहीं बहुसंख्यक है। मुसलमानों को अब अल्पसंख्यक कहना हिंदुओं के साथ नाइंसाफी है।

यह भी पढ़ें:

जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप

पीएम मोदी को सिख समाज से है विशेष लगाव: जेपी नड्डा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें