nayaindia Jackie Shroff: व्यक्तित्व के दुरुपयोग के खिलाफ न्यायिक कार्यवाही की मांग

Jackie Shroff: व्यक्तित्व के दुरुपयोग के खिलाफ न्यायिक कार्यवाही की मांग

Image Credit: Law Trend

अभिनेता Jackie Shroff ने कई संस्थाओं द्वारा व्यावसायिक लाभ के लिए उनके नाम और व्यक्तित्व विशेषताओं को बिना लाइसेंस के उपयोग करने के खिलाफ आज दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

Jackie Shroff की ओर से उनके वकील ने माल, रिंगटोन, वॉलपेपर की बिक्री के साथ-साथ अपमानजनक मीम्स, जीआईएफ और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग से उनके व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों के दुरुपयोग करने पर आपत्ति जताई हैं।

उन्होंने मराठी स्लैंग भिडु पर अपने ट्रेडमार्क अधिकारों के उल्लंघन का आरोप भी लगाया हैं। और न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने मुकदमे पर संस्थाओं को समन जारी कर दिया और मामले पर आगे के विचार के लिए बुधवार को सूचीबद्ध किया हैं।

Jackie Shroff के अपने वकील ने कहा की उपभोक्ताओं को उत्पाद खरीदने के लिए गुमराह करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। और यह भी की उनका समर्थन जानें-माने अभिनेता ने किया।

उनके वकील ने कहा की Jackie Shroff बहुत प्रसिद्ध हैं। जिससे लोग सोचेंगे कि यह उनके द्वारा समर्थित हैं। साथ ही उनके नाम में एक निश्चित विपणन योग्यता हैं। यह सब उनकी सहमति के बिना नहीं किया जा सकता।

अदालत को बताया की Jackie Shroff के अधिकारों का उल्लंघन करते हुए मग, हस्ताक्षरित पोस्टर, बैग जैसे कई सामान इंटरनेट पर बेचे जा रहे। और उनके वकील ने यह भी कहा की कुछ अपमानजनक और आपत्तिजनक सामग्री, रूपांतरित छवियों आदि के रूप में भी उपलब्ध थी।

उनके वकील ने कहा की सभी उनके नाम, छवियों का उपयोग कर रहे हैं। साथ ही भारी पैसा भी कमा रहे हैं। और यह सब बदनाम करने वाली चीजें हैं। जैसे वॉयसओवर में अप्रिय गंदे शब्द हैं। इसमें कुछ भी वैध नहीं है।

उनके वकील ने यह भी बताया की कुछ प्रतिवादियों ने अब Jackie Shroff के व्यक्तित्व गुणों का अनधिकृत उपयोग बंद भी कर दिया हैं। और अपने मामले के समर्थन में, जैकी श्रॉफ के वकील ने अभिनेता अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर द्वारा इसी तरह के मुकदमों में उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों पर भरोसा किया हैं।

यह भी पढ़ें: 

Wednesday Season 2: क्रिस्टोफर लॉयड के आगमन से बदली गेम…

बांग्लादेश की अनुकूल परिस्थितियों का फायदा मिलेगा: हरमनप्रीत

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें