nayaindia Jr NTR का 41वां जन्मदिन: जानिए ग्लोबल स्टार की अनसुनी बातें

Jr NTR का 41वां जन्मदिन: जानिए ग्लोबल स्टार की अनसुनी बातें

Image Credit: Siasat.com

ग्लोबल स्टार Jr NTR नंदमुरी ने अभिनेता के उत्तराधिकारी के रूप में उद्योग में प्रवेश किया था। और करियर की शुरुआत में उन्हें फिल्म स्टूडेंट नंबर 1 और सिम्हाद्री से बड़ी सफलताएं मिली। वहां से वह एक-एक सीढ़ी उपर चढ़ते गए और उनके लाखों प्रशंसक भी बन गए। और एनटीआर एक ऐसे अभिनेता हैं जो अभिनय, नृत्य, संवाद अदायगी और गायन से दर्शकों को खुश कर सकते हैं। साथ ही वह फिल्म आरआरआर से ग्लोबल स्टार भी बन गए हैं। और सोमवार 20 मई को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। और इस मौके पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

सभी को यही लगता हैं की रामनम तारक Jr NTR की पहली फिल्म हैं। और लेकिन बहुत कम ही लोग जानते हैं की ब्रह्मर्षि विश्वामित्र के हिंदी वर्जन में वह भरत की भूमिका में नजर आए थे।

मां के प्रोत्साहित करने पर Jr NTR ने कुचिपुड़ी नृत्य सीखा। और 12 साल की प्रैक्टिस में उन्होंने देशभर में सौ से ज्यादा परफॉर्मेंस भी दी हैं। साथ ही तारक को दो बार फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी सूची में शामिल भी किया गया हैं।

Jr NTR बहुत अच्छे गायक हैं। उन्होंने तेलुगु के साथ-साथ कन्नड़ में भी गाने गाए हैं। साथ ही तारक को 9 नंबर बहुत पसंद हैं। और इसीलिए उन्होंने अपनी कार का नंबर 9999 रखा हैं। इसके साथ ही उनके ट्विटर के यूजर नेम का नंबर भी 9 हैं।

बाला रामायणम 1997 के फिल्म के दौरान तारक ने निर्देशक गुणशेखर को नाराज कर दिया था। और वह फिल्म के लिए विशेष रूप से बनाए गए धनुष को तोड़कर और बंदर बने बच्चों की पूंछ खींचकर क्रोधित होते थे।

तारक का सर्वकालिक पसंदीदा गाना फिल्म मातृदेवोभव का रालिपो पुव्वा नाइके रागलेन्दुके हैं। और एनटीआर ने एक मौके पर कहा था की जब भी वह इसे सुनते हैं तो बहुत भावुक हो जाते हैं और रोने लगते हैं।

तारक की पसंदीदा फिल्म उनके दादा सीनियर एनटीआर की फिल्म दाना वीरा सूरा कर्ण हैं। और नरसिम्हुडु एक ऐसी फिल्म हैं, जिसमें जूनियर एनटीआर ने इंटरवल तक एक भी डायलॉग नहीं बोला था।

आंध्रवाला मूवी ऑडियो रिलीज इवेंट ने फिल्म उद्योग में एक दुर्लभ रिकॉर्ड बनाया। और रेलवे अधिकारियों ने निम्माकुरु में आयोजित कार्यक्रम के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की थी। साथ ही इस इवेंट में करीब 10 लाख फैंस ने हिस्सा लिया। और वह अभिनेता राजीव कनकला के साथ-साथ अपने स्कूल के दोस्तों स्नेहल और लवराज के साथ सब कुछ साझा करते हैं।

यह भी पढ़ें :- 

नरेंद्र मोदी और गोबर भारत!

आप के पीछे पड़े हैं मोदी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें