दिग्गज अभिनेता कमल हासन को तेलंगाना गद्दार फिल्म अवॉर्ड्स में पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म उद्योग में उनके आजीवन योगदान और उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। कमल हासन इस सम्मान से बेहद खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं शेयर की।
अभिनेता ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सम्मान प्राप्त करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। अभिनेता ने पोस्ट कर लिखा मैं माननीय मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और माननीय उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमर्का का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने तेलंगाना गद्दार फिल्म अवॉर्ड्स को फिर से जीवित किया। साथ ही, मैं सम्मानपूर्वक प्रतिष्ठित पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड स्वीकार करता हूं।
अभिनेता ने आगे लिखा कि इस अवॉर्ड को फिर से शुरू करके सरकार ने न सिर्फ एक सम्मान दिया है, बल्कि यह दिखाया है कि ऐसे मंच कलाकारों की हिम्मत, सांस्कृतिक यादों और जनता की आवाज को कितना महत्व देते हैं।
Also Read : जर्मनी में पेट्रोल कीमतों पर नियंत्रण के लिए अपनाया अजब-गजब तरीका
अभिनेता ने लिखा, “मैं सभी साथी अवॉर्ड विजेताओं और पूरी टीम को बधाई देता हूं, जिन्होंने इस आयोजन को शानदार तरीके से आयोजित किया। सिनेमा जिंदाबाद।
पैडी जयराज एक प्रसिद्ध अभिनेता और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड विजेता थे। उनका नाम भारतीय सिनेमा के शुरुआती दौर से जुड़ा है। यह अवॉर्ड उनके सम्मान में दिया जाता है, जो फिल्म उद्योग में लंबे योगदान वाले कलाकारों को मिलता है।
वहीं, कमल हासन ने अपने करियर में कई भाषाओं में काम कर मनोरंजन जगत में योगदान दिया है। अभिनेता भारतीय सिनेमा के एक दिग्गज निर्देशक, निर्माता, और लेखक हैं, जिनका करियर छह दशक से अधिक का है। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की और ‘अपूर्व रागंगल’ (1975) से मुख्य भूमिका में सफलता पाई। उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल’ के तहत ‘हे राम’, ‘विश्वरूपम’ जैसी फिल्में बनाईं हैं। अभिनेता ने नायकन (1987), सदमा, और दशावतारम जैसी फिल्मों के लिए मशहूर कमल ने चार राष्ट्रीय पुरस्कार और 19 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



