राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ का टीजर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की आगामी हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ का टीजर रिलीज हो गया है। हरीस इम्तियाज खान के लेखन और निर्देशन में बनी यह फिल्म ग्रामीण परिवेश, लोककथाओं और रहस्यमयी ताकतों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में खेती और जमीन से जुड़े एक डरावने रहस्य को दिखाया गया है, जो पूरे गांव को अपनी गिरफ्त में लिए हुए है।

टीजर में एक ऐसे गांव की झलक दिखाई गई है, जहां जीवन और रोजी-रोटी का आधार बनी जमीन ही लोगों के डर की वजह बन गई है। खेती यहां महज आजीविका का साधन नहीं, बल्कि एक रहस्यमयी शक्ति के रूप में सामने आती है। मेकर्स ने इस अनजानी ताकत के रहस्य से पर्दा नहीं उठाया है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

Also Read : शाहरुख खान की ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ ने बनाया रिकॉर्ड

टीजर में जैकी श्रॉफ अपने दमदार अंदाज में नजर आते हैं, जबकि शरद केलकर की प्रभावशाली मौजूदगी कहानी के रहस्य को और गहरा करती है। दोनों कलाकारों के किरदारों को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

फिल्म की कहानी ग्रामीण भारत की लोककथाओं, स्थानीय मान्यताओं और पीढ़ियों से चले आ रहे रहस्यों को हॉरर के साथ जोड़ती है। इसकी खासियत यह है कि इसमें खेती और जमीन जैसे आम जीवन से जुड़े विषय को डरावनी कहानी का केंद्र बनाया गया है।

सना खान द्वारा निर्मित इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर के अलावा नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ब्लैककैनवस स्टूडियो के बैनर तले बनी ‘काली खेती’ 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment