अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ की रिलीज तारीख का एलान कर दिया है। आलिया भट्ट ने फिल्म ‘जिगरा’ का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा करते हुए रिलीज डेट का खुलासा किया है। फिल्म जिगरा, 11 अक्टूबर को रिलीज होगी, वेदांग रैना के साथ आलिया इस फिल्म में धमाल मचाती नजर आएंगी।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘जिगरा’ का पोस्टर साझा शेयर करते हुए लिखा है, 11 अक्तूबर 2024 को ‘जिगरा’ (Film Jigra) के साथ सिनेमाघरों में मिलते हैं। पोस्टर में आलिया का एनिमेटेड अवतार देखने को मिल रहा है, जिसमें वह पीठ पर बैग टांगे खड़ी नजर आ रही हैं। ‘जिगरा’ (Film Jigra) आलिया भट्ट के लिए काफी खास फिल्म है।
आपको बता दें आलिया फिल्म जिगरा (Film Jigra) की को-प्रोड्यूसर भी है। बताया जा रहा है कि ‘जिगरा’ की कहानी एक बास्केटबॉल खिलाड़ी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट ने बास्केटबॉल खेलना सीखा है और वह ‘जिगरा’ के कई दृश्यों में बास्केटबॉल खेलती नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें :-
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




