मुंबई। बॉलीवुड स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) पेरेंट्स बन गए हैं। नताशा ने सोमवार 3 जून को एक बेटी को जन्म दिया। वरुण के पिता व फिल्म निर्माता डेविड धवन (David Dhawan) ने यह गुड न्यूज शेयर की। वहीं एक्टर ने भी सोशल मीडिया (Social Media) पर यह जानकारी दी। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक क्यूट वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पेट डॉग बीगल जॉय ने ई-कार्ड पकड़ा हुआ है और उस पर लिखा है: “वेलकम लिटिल सिस्टर… 3 जून, 2024। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा हमारी बेटी आई है। मां और बच्चे को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद। हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। इस गुड न्यूज के बाद से सोशल मीडिया पर वरुण के फैंस और उनके बी टाउन के दोस्त सभी बधाइयां दे रहे हैं।
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), सामंथा रूथ प्रभु से लेकर प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) समेत उनके कई दोस्तों ने बधाइयां दी। सामंथा रूथ प्रभु ने कमेंट में लिखा,”बेस्ट न्यूज, आप दोनों को बधाई। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने लिखा: “बधाई हो!… फिल्म निर्माता करण जौहर ने लिखा: “मेरे बेबी को बेबी गर्ल हुई है। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। प्राउड मम्मी-पापा को बधाई। नताशा और वरुण को ढेर सारा प्यार… एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने कहा: “बधाई हो… आप तीनों के लिए बहुत सारा प्यार। करीना कपूर खान ने लिखा भगवान आप पर अपनी कृपा बनाए रखे… सबसे बढ़िया न्यूज। एक्ट्रेस दीया मिर्जा, ईशा गुप्ता, नुसरत भरुचा और परिणीति चोपड़ा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “बधाई हो!… अभिषेक बच्चन ने लिखा: “वाह, क्या शानदार खबर है… बधाई।
नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) ने लिखा पूरे परिवार को बधाई और नन्ही परी को आशीर्वाद। वरुण के सबसे करीबी दोस्त व एक्टर अर्जुन कपूर ने लिखा बेबी जॉन के घर बच्चा हुआ!! पापा नंबर 1 की कास्टिंग अब फाइनल हो गई है!! नताशा और वरुण धवन (Varun Dhawan) को बधाई। वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण को पिछली बार फिल्म ‘बवाल’ में देखा गया था। वह जल्द ही ए. कालीस्वरन की निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ भी हैं।
यह भी पढ़ें:
नताशा-हार्दिक की अनबन खत्म!, एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा कि…
बिहार : शुरुआती रूझानों में चिराग पासवान सहित सभी प्रत्याशी आगे