Thursday

29-05-2025 Vol 19

खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग जरूरी : जरीन खान

128 Views

मुंबई। बॉलीवुड की अदाकारा जरीन खान बुधवार को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से की थी। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। उनका ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ उनके शरीर का नहीं, बल्कि उनके मन और सोच का भी बदलाव था। पहले उन्हें अपने वजन और लुक्स को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद पर काम करना शुरू किया। इस सफर में योग ने उनकी काफी मदद की। 

उन्होंने योग करना शुरू किया, तो उन्हें अपने अंदर एक नई शांति और आत्मविश्वास महसूस होने लगा। योग के अलग-अलग आसनों ने उनके शरीर को ताकत दी, वहीं ध्यान और प्राणायाम ने उनके मन को शांत किया। जरीन अपने इंस्टाग्राम पर प्राणायाम और योग करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। आज हम उनके योग के वीडियो की बात करेंगे, साथ ही उस आसन से होने वाले फायदे भी बताएंगे।

जरीन ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह कई तरह के योगासन करती नजर आईं। पहली तस्वीर में वह चक्रासन करती दिखीं। इस आसन को व्हील पोज भी कहा जाता है। यह शरीर को लचीला बनाता है, रीढ़ को मजबूत करता है, पाचन में मदद करता है और तनाव कम करता है।

दूसरी तस्वीर में वह धनुरासन करती नजर आईं। इस आसन को बो पोज के तौर पर भी जाना जाता है। इस आसन से न सिर्फ पेट और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि तनाव कम होता है। रीढ़ की हड्डी की मजबूती बढ़ती है और शरीर लचीला बनता है।

तीसरी तस्वीर में वह सूर्य नमस्कार कर रही हैं। इस योग को करने से मन को शांति मिलती है, ऊर्जा बढ़ती है, पाचन क्रिया में सुधार होता है समेत कई फायदे होते हैं।

अन्य तस्वीर में वह पार्श्व फलकासन करती भी नजर आईं। इस आसन से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है। इससे माइग्रेन के साथ-साथ ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या भी दूर हो सकती है। एकाग्रता की शक्ति भी बढ़ती है।

Pic Credit : ANI

Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *